सांझा रोटी कार्यक्रम में सीहोर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे टिमरनी कांग्रेस का कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना से कार्य करता है-असलम शेर खान


सीहोर। टिमरनी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित सांझा रोटी कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कुतुबुद्दीन शेख के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सीहोर कांग्रेस से कार्यकर्ता टिमरनी पहुंचे। जहाँ पर ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की तथा अपने विचार रखें पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री असलम शेर खान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सांझ रोटी कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में टिमरनी, राहतगांव सोडलपुर, करताना सहित ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन पहुंचे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखें तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री असलम शेर खान जी द्वारा चलाई जा रही सांझा रोटी कार्यक्रम को कांग्रेस की मजबूती का कार्यक्रम बताया उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व सांसद द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद श्री असलम शेर खान ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता देशभक्ति की भावना से कार्यकर्ता है आज समय है कांग्रेस को अपने परंपरागत मतदाताओं को जोडऩा होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी सांझा रोटी कार्यक्रम एक जन आंदोलन बनेगा तथा गांव गांव तक पहुंचेगा इसके लिए सभी को निस्वार्थ भाव से एवं त्याग की भावना से कार्य करना पड़ेगा। कार्यक्रम में सीहोर से कांग्रेस नेता कुतुबुद्दीन शेख, पुस्तकालय अध्यक्ष श्रवण वास्तवार, अधिवक्ता विजय सक्सेना, संजय पटेल, शिव सौलंकी, डॉ.ऐजाज, विजय राठौर, प्रवीण जैन, इसराईल खान, अनीस शाह, अजमत उल्लाह, मनीष राठौर सहित बड़ी संख्या में सीहोर से पहुंचे कांग्रेसजनों ने स्थानीय सूर्या टावर में आयोजित सांझा रोटी कार्यक्रम में सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया।


Post a Comment

0 Comments