जमीन की गलत तरीके से नपती कराकर हेराफेरी करने का आरोप


सीहोर। जनसुनवाई में पहुंचे ग्राम तकिया के किसान ने क्षेत्र के पटवारी पर भूमाफिय़ा के इशारे पर शासकीय भूमि को गलत तरीके से नापने का आरोप लगाया।

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्राम पटेल किसान कमरुद्दीन पिता बदरुद्दीन ने शिकायती पत्र दिया।

उन्होने कहा कि भूमाफियाओं के साथ मिलकर पटवारी के द्वारा यह गलत कार्य किया जा रहा है। जिससे राजस्व विभाग शासन को बड़ी हानी होने की संभावना बनी हुई है। किसान ने तत्काल पूरे मामले की जांच करने और पटवारी सहित भूमाफियाओं पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग प्रशासन से की है।



Post a Comment

0 Comments