सीहोर, 25 मई 2025 स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सीहोर स्थित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ नेहा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य रिहैबिलिटेशन सेंटर में आने वाले नशे से पीड़ित व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना और उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षण में सभी को योग का अभ्यास कराया गया और नशा छोड़ने के लिए निकोटिन टैबलेट इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही सभी को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में 25 से 31 मई तक नशा मुक्ति के लिए जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
.jpeg)
0 Comments