बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण


सीहोर, 14 मई 2026    विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

  प्रथम कलस्टर अंतर्गत 14 मई को सीहोर के वार्ड नं. 03 स्थित जोन 01 के वितरण केन्द्र और वार्ड नं 04 स्थित जोन 02 के वितरण केंद्रों पर शिविर आयोजित किए गए। इसी प्रकार ग्राम हिनोती, ग्राम कालियाखेड़ी, ग्राम भाउखेड़ी, ग्राम कचनारिया, ग्राम आलमपुरा, ग्राम बोरदीकला, ग्राम बगजखेड़ा, ग्राम बिछनी, ग्राम सिराड़ी, ग्राम करंजखेड़ा, नापलाखेड़ी, ग्राम अर्नियासुल्तानपुर, ग्राम अब्दुल्लापुर में शिविर लगाए गए। आष्टा के घनश्यामपुरा, ग्राम जगन्नाथपुरा, ग्राम हकीमाबाद, ग्राम छायानखुर्द, ग्राम सिंगारचोरी, ग्राम कचनारिया, ग्राम सुलखेड़ी, ग्राम झिलेला, ग्राम निमावरा में भी शिविर लगाकर नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।

आगामी तिथियों में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

    अभियान के अंतर्गत 15 मई को वितरण केन्द्र खाचरोद अंतर्गत ग्राम हरर्राजखेड़ी में शिविर लगाया जाएगा। इसी प्रकार 16 मई को वितरण केन्द्र बागेर अंतर्गत ग्राम समरदा, वितरण केन्द्र कोठरी अंतर्गत ग्राम निपानिया में शिविर लगाया जाएगा। 18 मई को वितरण केन्द्र अमलाहा अंतर्गत ग्राम कालियाखेड़ी, वितरण केन्द्र बिजोरी अंतर्गत ग्राम जानपुरबावड़िया, वितरण केन्द्र बिलकिसगंज अंतर्गत ग्राम वीरपुर, वितरण केन्द्र इछावर अंतर्गत ग्राम सेवनिया, वितरण केन्द्र खजूरीकला अंतर्गत ग्राम सिराड़ी, वितरण केन्द्र अहमदपुर अंतर्गत ग्राम अहमदपुर, वितरण केन्द्र दिवड़िया अंतर्गत ग्राम मूण्डला, वितरण केन्द्र दोराहा अंतर्गत ग्राम तकिया, वितरण केन्द्र नापलाखेड़ी अंतर्गत ग्राम हसनाबाद, वितरण केन्द्र श्यामपुर अंतर्गत ग्राम बर्री, वितरण केन्द्र थूना अंतर्गत ग्राम दुपाड़ियाभील, वितरण केन्द्र भाउखेड़ी अंतर्गत ग्राम प्रतापुरा, वितरण केन्द्र ब्रिजिशनगर अंतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर, वितरण केन्द्र सीहोर शहर जोन-1 अंतर्गत वार्ड नं. 1, वार्ड नं. 2, वार्ड नं. 29, वितरण केन्द्र सीहोर शहर जोन-2 अंतर्गत वार्ड नं. 08, वितरण केन्द्र हकीमाबाद अंतर्गत ग्राम खेमपुर, वितरण केन्द्र जावर अंतर्गत ग्राम बमूलिया, वितरण केन्द्र आष्टा शहर अंतर्गत वार्ड नं. 03. वितरण केन्द्र मैना अंतर्गत ग्राम पटारियागोयल, वितरण केन्द्र मेहतवाड़ा अंतर्गत ग्राम गुराड़ियावर्मा, वितरण केन्द्र सिद्दीकगंज अंतर्गत ग्राम सिद्दीकगंज में शिविर लगाए जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments