सीहोर, 02 मई, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत जिले की सभी आंगनबाड़ियों में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीहोर के गंज स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना की हितग्राही बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी बालिका प्रियांशी चौहान ने इस योजना के लाभ के बारे में सभी को जानकारी दी। इस अवसर पर बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में श्री अर्जुन राठौर जी, पर्यवेक्षक सुश्री शशि राठौर, श्री भूपेंद्र अहिरवार, श्री संतोष राठौर सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
0 Comments