सीहोर। आज अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) द्वारा संतोष कुमार मालवीय पिता भंवरजी लाल मालवीय निवासी ग्राम तकीपुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल बछेर पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र राजस्थान दूधी के आदेश अनुसार तथा मध्य प्रदेश के अखिल भारतीय बलाई महासभा के अध्यक्ष की सहमति तथा प्रेम नारायण परमार प्रदेश उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश के अखिल भारतीय बलाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय मालवीय बरखेड़ा सालम द्वारा संतोष कुमार मालवीय को अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) का जिला सीहोर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इनकी इस नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में कांग्रेसजनों द्वारा उनका पुष्पमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी सीताराम भारती, प्रीतम दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़ेभाई, हसीन कुरैशी, मांगीलाल टिमरई, के.के. रिछारिया, नवीन सौलंकी, गजराज परमार घासीराम मालवीय, रामकिशन मालवीय प्रेम नारायण परमार, भवानीसिंह मालवीय, रामचरण मालवीय, कमल सिंह सूर्यवंशी, हरिओम सिसोदिया, डॉ.शेखर मालवीय, विक्रम मालवीय, यश यादव, मनीष मेवाड़ा, तनिष्क त्यागी, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने संतोष कुमार मालवीय का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित की है।

0 Comments