प्रतिबर्षीनुसार इस बर्ष भी शहर की सामाजिक संस्था नवोदित कला मंच एवं जन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में उन मेघावी छात्र छात्राओं को जिन्होंने बर्ष 2025-26 की 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा परिणाम में 90% से अधिक अंक प्राप्त कर शहर, स्कूल, समाज एवं परिवार को गौरवान्वित किया है ऐसे मेघावी प्रतिभाओ जिनकी संख्या 150 से अधिक है उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
संस्थापक -सुरेश जायसवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान के कुशल नेतृत्व तथा कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश शर्मा कमल के मार्गदर्शन में तथा मुख्य संरक्षक अखिलेश राय संरक्षक हरीशचंद्र अग्रवाल, डॉ के के नेमा, राजेश काशिव, डॉ एस सी हुरमाडे के दिशा-निर्देश में तथा समाज सेविका अरूणा राय के मुख्य आतिथ्य में एवं सरस्वती कथक नृत्य कला केन्द्र की निदेशक डॉ रूपाली सोनी एवं राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृंदावन राय सरल सागर के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
साथ ही शहर की उन 21 विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने योगदान, कौशल तथा समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धी प्राप्त कर शहर एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है जिसमें वरिष्ठ नागरिक सम्मान -बुंदेली गीतकार एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ के के नेमा "निर्झर ", शिक्षा विद् सम्मान -प्रधान मंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व शर्मा, साहित्य विद् सम्मान -वरिष्ठ ग़ज़लकार -रमेश शर्मा "गमगीन ", जीवन रक्षक सम्मान -रक्त दानदाता -रविकांत कुमरे, प्रेरणा विद् जनसेवा सम्मान - शहर की सामाजिक समर्पित संस्था-टीम संडे का सुकून, संगीत विद् सम्मान वरिष्ठ तबला वादक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ केदार नाथ मुंडे।कला विद् सम्मान -फिल्म अभिनेता गोविंद लोवानिया, एवं मूर्तिकार अजय अयरे।सेवा विद् सम्मान -श्री मती एनी अलेक्स, सीमा रक्षक सम्मान - भारतीय थल सेना के हवलदार -फौजी रामगोपाल आर्य एवं मुकेश कुमार इतावदिया ,जन सेवा सम्मान -निस्वार्थ मृत आत्मा का देहसंस्कार कर्ता - राजू सोनी, एवं रोहित बैरागी। महर्षी दधिचि सम्मान (मरणोपरांत)-देहदानी स्व.मनोहर लाल महेश्वरी, प्रतिभा शिल्पकार सम्मान -जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी नीलू चौहान, खेल विद् सम्मान -राष्टीय पहलवान खुशबू चंद्रवंशी, कलचुरि गौरव सम्मान कक्षा 12 वीं में प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान प्राप्त खुशी राय, विशेष सम्मान -महक कौशल, मारेशा खान, श्लोक प्रजापति, खुशी मालपानी,खुशी कुइया,वैभवी मंत्री, साक्षी दांगी,मोमांश पुरोहित, शास्त्रीय गायन- अगस्त्य गुप्ता, बांसुरी वादक -राकेश मेवाड़ा, तबला वादक -मोहित ठाकुर, नृत्यांगना आख्या अग्रवाल एवं नित्या नामदेव, साहित्यिक आयोजक राजू धाकड़, शायर खलील कुरेशी, जनपरिषद के प्रांतीय सचिव वरिष्ठ पत्रकार रऊफ लाला, ग़ज़लकार रमेश राही आदि को प्रदान किये जायेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महामंत्री नवीन सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास साहू, डॉ मंगलेश जायसवाल, उपाध्यक्ष डॉ विजेंद्र जायसवाल, डॉ अरुण श्रीवास्तव अर्णव,फौजी हबीव खान, डॉ महेश शर्मा, संयुक्त महामंत्री डॉ अखिलेश हठीला, मीडिया प्रभारी पायल पटेल,मंच प्रभारी डॉ साक्षी जैन, सचिव राहुल ठाकुर, संदीप मेवाड़ा आदि ने 31 मई को आयोजित प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस भोपाल नाका कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments