बिजली कंपनी द्वारा शिविर लगाकर किया गया बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण


सीहोर, 18 मई 2026  विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। महाप्रबंधक श्रीमती पूनम तुमराम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के साथ सीधा संवाद कर उन्हें त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण करना है। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गये कलस्टरों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविरों में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत 18 मई को वितरण केन्द्र अमलाहा अंतर्गत ग्राम कालियाखेड़ी, वितरण केन्द्र बिजोरी अंतर्गत ग्राम जानपुरबावड़िया, वितरण केन्द्र बिलकिसगंज अंतर्गत ग्राम वीरपुर, वितरण केन्द्र इछावर अंतर्गत ग्राम सेवनिया, वितरण केन्द्र खजूरीकला अंतर्गत ग्राम सिराड़ी, वितरण केन्द्र अहमदपुर अंतर्गत ग्राम अहमदपुर, वितरण केन्द्र दिवड़िया अंतर्गत ग्राम मूण्डला, वितरण केन्द्र दोराहा अंतर्गत ग्राम तकिया, वितरण केन्द्र नापलाखेड़ी अंतर्गत ग्राम हसनाबाद, वितरण केन्द्र श्यामपुर अंतर्गत ग्राम बर्री, वितरण केन्द्र थूना अंतर्गत ग्राम दुपाड़ियाभील, वितरण केन्द्र भाउखेड़ी अंतर्गत ग्राम प्रतापुरा, वितरण केन्द्र ब्रिजिशनगर अंतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर, वितरण केन्द्र सीहोर शहर जोन-1 अंतर्गत वार्ड नं. 1, वार्ड नं. 2, वार्ड नं. 29, वितरण केन्द्र सीहोर शहर जोन-2 अंतर्गत वार्ड नं. 08, वितरण केन्द्र हकीमाबाद अंतर्गत ग्राम खेमपुर, वितरण केन्द्र जावर अंतर्गत ग्राम बमूलिया, वितरण केन्द्र आष्टा शहर अंतर्गत वार्ड नं. 03. वितरण केन्द्र मैना अंतर्गत ग्राम पटारियागोयल, वितरण केन्द्र मेहतवाड़ा अंतर्गत ग्राम गुराड़ियावर्मा, वितरण केन्द्र सिद्दीकगंज अंतर्गत ग्राम सिद्दीकगंज में शिविर लगाया गया और नागरिकों की बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया।

आगामी तिथियों में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

  अभियान के अंतर्गत 19 मई को वितरण केन्द्र खाचरोद अंतर्गत ग्राम रिछाड़िया, वितरण केन्द्र सिद्दीकगंज अंतर्गत ग्राम नीलबढ़, वितरण केन्द्र बागेर अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 20 मई को वितरण केन्द्र मैना अंतर्गत ग्राम हुसैनपुरखेड़ी, वितरण केन्द्र हकीमाबाद अंतर्गत ग्राम चिन्नौटा, वितरण केन्द्र आष्टा शहर अंतर्गत वार्ड नं. 05, वितरण केन्द्र जावर अंतर्गत ग्राम हाजीपुर, वितरण केन्द्र सिद्दीकगंज अंतर्गत ग्राम खजूरियाकासम, वितरण केन्द्र मेहतवाड़ा अंतर्गत ग्राम ग्वाली, वितरण केन्द्र कोठरी अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ी में शिविर लगाए

Post a Comment

0 Comments