सीहोर। विगत 16 मई से आर्य समाज गंज सीहोर एवं भारत विकास परिषद. शाखा सीहोर के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय पूर्ण कालिक चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे। जिसमें शुनिवार को शिविर में उपस्थित सभी शिविरार्थियों का जनेऊ संस्कार करवाया गया। आर्यवीरों का भव्य पथसंचलन आज सायं 5 बजे निकाला जाएगा। पथसंचलन आवासीय स्कूल प्रांगण भोपाल नाके से प्रारंभ होकर, इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा मार्ग से होते हुए लीजा टॉकीज चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न होगा। अनुशासित ढंग से निकलने वाला यह पथसंचलन नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा, जहां अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आर्यवीरों का स्वागत किया जाएगा।
आर्य समाज के मंत्री आर्य रितेश राठौर ने बताया कि आर्यवीरों ने पूर्णकालिक शिविर में अत्यंत पुरुषार्थ एवं अनुशासन के साथ आत्मरक्षा एवं योग प्राणायाम का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नगरवासियों द्वारा उनका विभिन्न स्थानों पर उत्साहवर्धन किया जाएगा।
आगे जानकारी देते हुए बताया कि पथसंचलन में बड़ी संख्या में आर्य समाज गंज सीहोर, भारत विकास परिषद शाखा सीहोर के सभी सदस्य, मोहाली आर्य समाज, निपानिया आर्य समाज,खामखेड़ा हरनावदा आर्य समाज, आर्य समाज फॉरेस्ट कॉलोनी, महतवाडा आर्य समाज ,आष्टा आर्य समाज,आर्य वीर दल के सभी कार्यकर्ता, शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा एवं नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे। अनुशासित ढंग से निकलने वाला यह पथसंचलन नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा, जहां अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर आर्यवीरों का स्वागत किया जाएगा।
भारत विकास परिषद एवं आर्य समाज के सदस्यों ने समस्त नागरिकों से इस पथसंचलन में सम्मिलित होने की अपील की है

0 Comments