चर्च मैदान पर इंटरनेशनल खिलाड़ी सुयश दे रहे फुटबाल का निशुल्क प्रशिक्षण रोमांचक मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने ग्रीन को 1-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यहां पर शहर का गौरव इंटरनेशनल स्तर पर बढ़ाने वाले सुयश कन्नोजिया के अलावा अन्य प्रशिक्षकों के द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत किया जा रहा है। शाम को चार बजे ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।

शनिवार को शाम को दो मैच खेले गए थे, इसमें पहला मैच सीहोर चिल्ड्रन ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। वहीं एक अन्य मुकाबला गर्ल्स और डीएसवाय के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर गर्ल्स की टीम 2-0 से विजय रही। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सीहोर चिल्ड्रन की ओर से एक मात्र गोल एकलव्य ने किया था। वहीं एक अन्य मैच में सीहोर गर्ल्स की टीम ने डीएसवाय को 2-0 से हराया। इस मैच में सीहोर गर्ल्स की ओर से अवनी ने दो गोल किए। 


Post a Comment

0 Comments