सीहोर। हिंगलाज माता मंदिर कस्बा में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भागवत भूषण पंडित रवि शंकर तिवारी के सानिध्य में भावसार समाज महिला मंडल के द्वारा प्रमुख मार्गो से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कस्बा क्षेत्र में अनेक स्थान पर नागरिकों के द्वारा फूल वर्षा कर स्वागत बंधन अभिनंदन किया गया। आयोजक भावसार समाज महिला मंडल के द्वारा घर-घर पहुंचकर श्रद्धालुओं को कथा का आमंत्रण दिया गया।
भावसार समाज के प्रवक्ता आशीष भावसार ने बताया कि कलश यात्रा में बैंड बाजा भगवा ध्वज और सर पर कलश रखकर सम्मिलित हुई सजी-धजी महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी रही। श्रीमद् भागवत कथा वाचक भागवत भूषण पंडित रविशंकर तिवारी ने श्रद्धालु महिलाओं के साथ माता हिंगलाज और भागवत जी की विधिवत पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत कथा प्रथम दिवस अध्याय का शुभारंभ किया। मधुर संगीतमय भजनों के साथ पंडित श्री तिवारी ने श्रद्धालुओं को भागवत का महत्व विस्तार पूर्वक बताया। मधुर श्री कृष्णा भजनों पर श्रद्धालु महिलाएं और बुजुर्ग बच्चे नाचते हुए दिखाई दिए। भागवत व्यास गादी के पास रखी गई सुंदर गुड़िया भी मनमोहन बनी रही। श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर भावसार महिला मंडल एवं समस्त श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह देखा गया।
भावसार समाज महिला मंडल की धापू भावसार , शकुनतला भावसार, आशा भावसार, इंदु भावसार, सुनीता भावसार.पुष्पा भावसार, माया भावसार ,श्वेता भावसार, रेखा भावसार , ममता भावसार, बबीता भावसार, रजनी भावसार, मधु भावसार आदि ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए माता हिंगलाज माता मंदिर कस्बा में पहुंचने की अपील की है श्रीमद् भागवत कथा रात 8:00 बजे से हरि इच्छा तक की जा रही है।

0 Comments