मेलॉडी बाँटकर कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन मेलॉडी खाओं बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के आसमान छूते दामों, अघोषित बिजली काटोती को भूल जाओ-राजीव गुजराती



सीहोर। देश और प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के आसमान छूते दामों और चरमराती बिजली-पानी की व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने सीहोर में एक अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड और पटेल पेट्रोल पंप के आसपास से गुजरने वाले राहगीरों, आम जनता और किसानों को मेलोडी चॉकलेट बांटी। कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि आज आम जनता महंगाई से त्रस्त है तथा नीट पेपर लीक मामले को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र एवं भाजपा सरकार की जनविरोधी और गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई गई तथा जनता को वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया गया। लेकिन सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी विदेश यात्रा के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की थी, जिसे लेकर भाजपा के नेता जश्न मना रहे हैं।

राजीव गुजराती ने तंज कसते हुए कहा भाजपा की यह सरकार अब देश की जनता से भी यही चाहती है कि लोग मेलोडी खाएं और देश की असल समस्याओं व कमरतोड़ महंगाई को भूल जाएं। लेकिन कांग्रेस जनता के साथ है और उनके हक की आवाज उठाती रहेगी। 

सप्ताह भर में 5 बार बढ़े पेट्रोल के दाम

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सिलसिलेवार ढंग से आम जनता और किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरा उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी की जेब पर डाका डालते हुए पिछले महज एक सप्ताह के भीतर पांच बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे परिवहन और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो रही 

रसोई गैस और सोना-चांदी पहुंच से बाहर

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुजराती ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। वहीं सोना चांदी के दाम इतने बढ़ चुके हैं कि यह अब आम आदमी की पहुंच से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।

किसान बेहाल, गांवों में बिजली का संकट

श्री गुजराती ने कहा कि आज किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्हें अपनी फसलों का वाजिब दाम एमएसपी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ भीषण गर्मी के इस दौर में गांवों में बिजली नहीं मिल रही है। अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर अब ग्रामीणों को सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

स्थानीय भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

श्री गुजराती ने आरोप लगाया कि सीहोर जिले के भाजपा नेताओं को जनता की इन बुनियादी तकलीफों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वे जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सिर्फ उत्सवधर्मिता और हेडलाइंस बटोरने में व्यस्त हैं। इस अनूठे प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और लोगों को मेलॉडी टॉफी खिलाकर बढ़ती महंगाई के प्रति जागरूक किया। प्रदर्शन के दौरान रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में घनश्याम यादव, प्रीतम चौरसिया, रामायण प्रसाद शुक्ला, अरूण राय, रामलाल मालवीय, के.के.रिछारिया, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, आसिफ अंसारी, पंकज शर्मा, सुख सिंह, गजराज परमार, ब्रजेश पाटीदार, हरिओम सिसोदिया, तनिष्क त्यागी, सुयश तोमर, यश यादव, दिव्यांश मालवीय, जितेन्द्र परमार, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments