सीहोर, 21 अप्रैल, 2026 सामाजिक न्याय विभाग द्वारा एडिप योजना के अंतर्गत भैरूंदा जनपद कार्यालय में सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर ऑन द स्पॉट 70 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। इस अवसर पर श्री अवध नारायण पटेल और जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए। इस अवसर पर श्रीमती अंकिता ठाकुर सहित डीडीआरसी के कर्मचारी उपस्थित थे।
0 Comments