सीहोर। आरोपियों की नामजद शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने ब्याजखोरो पर कोई कार्रवाही नहीं की। सूदखौरों की धमकियों और गुंडगंर्दी से प्रतांडि़त महिला एसपी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर में धरने पर बैठ गई। महिला ने बेनर पोस्टर तख्तियों पर आरोपियों के नाम लिखकर आक्रोश व्यक्त किया। महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले ब्याजखोरो को गिरफ्तार करने की मांग की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत ने पीडि़ता से साहनुभूतिपूर्वक चर्चा की और आरोपियों के विरूध सख्त कार्रवाही कराने का भरोसा दिया। ब्याजखोरों के चुंगुल में फसकर आत्महत्या के लिए जहर खाने वाला महिला का पति भोपाल स्थित अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती है।
गंगा आश्रम निवासी *योति बैस पत्नि रूद्धप्रताप ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिता रावत को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मेरे पति फाइनेंस कंपनी के एजेंट हैं जो लोगों को लोन दिलाने का कार्य करते हैं। आवश्यकता होने पर मेरे पति ने फारेस्ट कॉलोनी सीहेार निवासी अनिरूद्ध चौहान]ललित पारासर]वर्षा राठौर मीना राठौर से लगभग 10 लाख रूपये 2 से झ् रूपये प्रतिशत ब्याज पर लिये थे। अचानक यह लोग 10 से 20 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगे मेरे पति ने ब्याज के रूप में च0 लाख रुपये से अधिक इन लोगों को दे दिए। ब्याज चुकाने में कार]नगदी] जेवर गहने एवं मेरा घर भी बिक गए। संपूर्ण राशि मनमाने ब्याज पर लौटाने के बावजूद भी इन ब्याजखोरों ने मेरे पति के चेक व स्टाम्प पेपर नहीं लौटायें। मेरे पति मानसिक रोग] शुगर और ब्लड प्रेशर पीडि़त हो गए। पति ने दो बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। ब्याज का पैसा नहीं देने को लेकर अनिरूद्ध चौहान ने मेरे पति को मारापीटा जिस कारण उन्होने झ् अप्रेल की रात में सुसाइड नोट लिखकर कीटनाशक पी लिया वह भोपाल अस्पताल में भर्ती हैं और जीवन व मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। *योति बैस ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को आवेदन दिया है सवूत भी दिए है लेकिन आरोपियों को अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

0 Comments