उपार्जन केंद्र पहुंचे विधायक,किसानों से पूछा व्यवस्थाऐं सही है या नहीं, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश


सीहोर। किसानों की उपज सही तोल सही दाम पर बिकने और निश्चित समय पर पैसा मिलने सहित उपार्जन केंद्रों पर किसानों को जरूरी सुविधाऐं उपलब्ध कराने को लेकर विधायक सुदेश राय सक्रिय बने हुए है। विधायक सुदेश राय सोमवार को दोराहा स्थित हरे कृष्णा उपार्जन केंद्र वेयर हाउस पर पहुंचे और सीधे गेंहू बेचने आए किसानों से उपार्जन केंंद्र पर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

खाद नागरिक आपूति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्वारा शासकीय स्तर पर बनाऐं गए उपार्जन केंद्रों पर किसानों से सरकार के द्वारा निर्धारित मूृल्य पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। विधायक सुदेश राय ने किसानों से पूछा कि तोल में कोई दिक्कत तो नहीं है पीने का पानी और बैठने के लिए छाया है नहीं। विधायक सुदेश राय ने उपार्जन केंद्र प्रभारी से किसानों के द्वारा बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, केंटीन,पेयजल,फार्ट एंड बॉक्स की जानकारी और किसानों का कोई भी किसी प्रकार की परेशानी नही हो इस का ध्यान रखने के निर्देश दिए। 


Post a Comment

0 Comments