सीहोर। पुष्प एकेडमी के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस सफलता पर विद्यालव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों का स्वागत फुल मालाओ से किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ उपस्थिव रहे। विद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन एवं लगन की सराहना की और सभी विद्याथियों के उज्वज भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी उत्कुट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

0 Comments