दिनांक 31/3/26को शा सांदीपनि विद्यालय मनुबेन मंडी सीहोर में प्राचार्य श्री दीपसिंह राठोर की सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त स्टाफ द्वारा धूम धाम से सम्मान समारोह व स्नेह भोज का आयोजन किया गया इस अवसर पर राठोर समाज के अध्यक्ष श्री चंदर सिंह राठौर, कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश बाबा, राजकुमार राठोर, राकेश राठौर तथा प्राचार्य के परिवार के सदस्य एवं उपप्राचार्य श्री प्रकाश सगवालिया,प्रधान अध्यापक श्रीमती रेखा रानी सिंह, रेखा चौहान डा संध्या मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे इस अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए विभिन्न शिक्षकों द्वारा प्राचार्य के कार्यों की प्रशंसा की गई । प्राचार्य द्वारा विधालय को अच्छे से संचालित करने व विभिन्न क्षेत्रों में विधालय को उल्लेखनीय सफलता दिलाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में संस्था को विशेष पहचान बनाने के लिए सम्मानित किया गया । संस्था की ओर से अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया गया व प्रदान किया गया इस अवसर पर वार्ड नंबर 23 के पार्षद प्रतिनिधि श्री दिलीप राठौर भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्राचार्य द्वारा विधालय में कराये गये कार्यों की सराहना की अंत में ढोल बाजे के साथ बग्गी में बैठाकर डांस और नाचते हुए खुशी खुशी श्री राठौर को विदाई दी गई ।

0 Comments