भक्तिमय हुआ शहर:प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धूम धाम से निकाली ऐतिहासिक विशाल हनुमान झंडा यात्रा सफल आयोजन की जनप्रतिनिधि एवं शहरवासियों ने प्रशंसा की


सीहोर । प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जी की विशाल झंडा यात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई आपको बता दे झंडा यात्रा को लेकर पूर्व में बैठक आयोजित की गई थी एवं तैयारी चल रही थी बैठक में सर्व सहमति से झंडा यात्रा का अध्यक्ष सुनील राय को नियुक्त किया गया था । जानकारी देते हुए सुनील राय ने बताया कि बड़े हर्ष के साथ आप सभी धर्म प्रेमी, धर्म रक्षक, और भक्तिमय बंधुओ को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य, दिव्य, और अलौकिक विशाल हनुमान झंडा यात्रा सफल रही मैं इसके लिए सभी धर्म प्रेमियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करता हूँ लगातार 13 वर्षों से यह यात्रा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर भोपाल नाका से निकाली जाती हैं उसी क्रम में इस वर्ष भी 04 अप्रैल 2026 को भव्य विशाल हनुमान झंडा भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई थी जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कोतवाली से होकर हनुमान फाटक पर सम्पन्न हुई ।

विशाल हनुमान झंडा उत्सव समिति एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल

ने सभी के सहयोग के लिए आभार जताया है यात्रा में आप समस्त शहरवासियों ने आपकी एकता का परिचय दिया है । यात्रा में सुंदर एवं दिव्य झांकिया आकर्षण का केन्द्र रही जिसका नजारा देखते बन रहा था । भव्य एवं विशाल यात्रा में शहर के जनप्रतिनिधि एवं धर्म प्रेमी उपस्थित रहे । यात्रा का शहर के अनेक मार्गों पर भव्य स्वागत किया गया एवं समस्त शहरवासियों ने हनुमान झंडा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित की है ।


Post a Comment

0 Comments