सीहोर, 31 मार्च, 2026 जनजातीय कार्य विभाग द्वारा सीहोर में संचालित जनजातीय बालक आश्रम अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण सत्र 2026-2027 में रिक्त 20 सीट के पर कक्षा छठवी एवं सातवी में नवीन प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। कक्षा छठवीं एवं सातवीं में प्रवेश ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाऐगा।
प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल 2026 को प्रात: 11.00 बजे से जनजातीय बालक आश्रम सीहोर में आयोजित की जायेगी। विद्यार्थी की आयु 01 जुलाई 2026 को 10 से 13 वर्ष के बीच होना चाहिए। प्रवेश के लिए कार्यालयीन समय में जनजातीय बालक आश्रम सीहोर से निःशुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर 01 अप्रैल से 15 अप्रैल के तक जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, प्रोफाइल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, मूलनिवासी प्रमाण पत्र आदि आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जनजातीय बालक आश्रम सीहोर में जमा किया जा सकता है।
0 Comments