सीहोर सस्कृतिक मंच आज करेगा 251 कन्याओं का पग पूजन का आयोजन

सीहोर। सीहोर नगर की धार्मिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सक्रिय एवं अग्रणी संस्था सीहोर सांस्कृतिक मंच चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सामूहिक कन्या पग पूजन की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई है। इस आयोजन का लक्ष्य 251 कन्याओं का पग पूजन करना है। सीहोर सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इस सामूहिक कन्या पूजन का उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति, आस्थाओं और परंपराओं से भावनात्मक रूप से जोडऩा है। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति आदर-सम्मान की भावना जागृत करना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को बढ़ावा देना और ऊंच-नीच के भाव को समाप्त करना भी इसका लक्ष्य है। श्री गुप्ता ने कन्या पूजन की रूपरेखा साझा की बताया कि यह आयोजन आपकी अपनी संस्था सीहोर सांस्कृतिक मंच सीहोर द्वारा इस चैत्र नवरात्री पर दिनांक 25 मार्च 2026 बुधवार को शाम 4 बजे माँ चौसट योगिनी मरीह माता मंदिर छावनी विश्रामघाट रोड इंदिरा नगर सीहोर पर कन्या पग पूजन- आयोजन का कार्यक्रम रखा गया है। सभी से आग्रह किया गया है कि अपने परिवार की छोटी कन्याओं को अपने साथ लेकर अवश्य लाऐं एवं कन्या पग पूजन- आयोजन के इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर गौरान्वित करें। कन्या पग पूजन-के आयोजन में कन्याओं को सीहोर सांस्कृतिक मंच द्वारा उपहार भी भेंट किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता समाजसेवी विवेक रूठिया, श्रीमती प्रेमलता राठौर, श्रीमती सीमा सक्सेना, नरेंद्र गोस्वामी, दीपक राठौर, देवेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम मीणा, प्रदीप नागिया ने शामिल होने की अपील की है।



Post a Comment

0 Comments