सीहोर, 10 मार्च, 2026 जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में एनआरएलएम के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय उत्पादक समूहों एवं सीएलएफ पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर उत्पादक समूहों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने समूहों के बिजनेस प्लान पर भी चर्चा की। इस दौरान बताया गया कि उत्पादक समूहों के बिजनेस प्लान के अनुसार एसआरएलएम द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाती है।
बैठक में उत्पादक समूह का व्यवसाय विकसित करने के उद्देश्य से मार्केट वेंडर मॉडल के बारे में भी जानकारी दी गई तथा जिले में उत्पादक समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति भी साझा की गई। बैठक में बताया गया कि अभी तक जिले में 34 उत्पादक समूहों के बिजनेस प्लान राज्य द्वारा स्वीकृत किए गए हैं एवं इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से 60 लाख का टर्नओवर अर्जित किया गया है। इन सभी को देखते हुए राज्य द्वारा 96 लाख रूपये की राशि बिजनेस सपोर्ट के लिए उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकार जिले में एनआरएलएम के अंतर्गत उत्पादक समूह कार्य कर रहे है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ द्वारा आजीविका मिशन स्टाफ की समीक्षा के दौरान निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने, विभिन्न समूहों के बैंक बचत खाते खुलवाने एवं चक्रीय राशि आप्राप्त समूह को पात्रता अनुसार राशि मांग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती यादव ने उपस्थित 150 से भी अधिक समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश हुए कहा कि समूह से जुड़कर महिलायें आय मूलक गतिविधियों से अपनी और अपने परविार की आय में वृद्धि कर रही है, यह महिलाओं के लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि अजीविका मिशन से जोड़कर अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाना शासन और प्रशासन का उद्देश्य है। बैठक में डीपीएम श्री दिनेश बरफा सहित अन्य अधिकारी एवं समूह की दीदियां उपस्थित थीं
.jpeg)
0 Comments