सीहोर। महान समाजसेवी महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती उत्सव के पावन अवसर पर रविवार, दिनांक 29 मार्च 2026 कोज्योतिबा फुले आयोजन समिति की एक बैठक दिनेश पुष्पद के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती उत्सव की तैयारी को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, आमंत्रित अतिथियों की संख्या, आवश्यक व्यवस्थाएँ एवं आयोजन की तैयारियाँ सहित सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जन्मोत्सव बड़े उत्साह, उमंग एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसकी संपूर्ण तैयारियाँ सुनिश्चित कर ली गई हैं। बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश पुष्पद, संदीप कुमार वर्मा, विष्णु प्रसाद कुशवाहा,जनम सिंह परमार, पवन पुष्पद, राजू राठौड़, डॉ. रामरतन जी, हीरालाल जायसवाल,कमल सिंह, कवि रामचंद्र माली एवं अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

0 Comments