सीहोर। नगर में गणगौर पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन गणगौर की पाती लेकर माहेश्वरी, अग्रवाल समाज की महिलाएं उत्साह के साथ चल समारोह में शामिल हो रही है। इसी कड़ी में शनिवार को भी महिलाओं ने चल समारोह निकाला। गणगौर का चल समारोह चरखालाइन से शुरू हुआ और प्रमुख मार्गों से होता हुआ सीवन नदी पर पहुंचा। जुलूस में महिलाएं आकर्षक परिधानों में नजर आई। सीवन नदी घाट पर पहुंचकर महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाते हुए ईशर और गोरा की प्रतिमा के सामने झाले दिए। इस दौरान रुक्मणी रोहिला, प्रेमलता रूठिया, मोहिनी अग्रवाल, संध्या मोदी, मंजू अग्रवाल, मालती अग्रवाल, तारा अग्रवाल, संध्या कोहली, मीना जयपुरिया, उषा अग्रवाल सहित माहेश्वरी और अग्रवाल समाज की महिलाएं चल समारोह में शामिल रही।

0 Comments