सीहोर। मैं पुत्र का अभियान के तहत आज सीहोर में एक और अनूठी पहल की गई है जिसके तहत बढिय़ाखेड़ी स्थित सीवन तटों पर ब्रिज के दोनों और बैनर लगाए गए हैं जो कि कैमरा नुमा है निश्चित रूप से यह सीसीटीवी कैमरा का काम करेंगे जो भी लोग नदी में पूजन सामग्री व अन्य सामग्री डालते हैं वे कहीं ना कहीं इन्हें पढक़र प्रेरित होंगे कि हमें जीवन दाहिनी मां जीवन को गंदा नहीं करना चाहिए क्योंकि ये जीवन बचाती है,इसके अलावा समय-समय पर सीवन पुत्र वहां पर जाकर ऐसे लोगों पर निगरानी म रखेंगे जो कचरा या अन्य सामग्री नदी में डालने पर उन्हें समझाइए देंगे।
सीवन नदी के लिए विगत कई सालों से संघर्षरत प्रदीप चावड़ा ने बताया कि नहीं मानने पर नगर पालिका परिषद सीहोर द्वारा जुर्माना लगवाने का प्रयास करेंगे।
यही प्रयास है कि सीहोर की जीवन रेखा मानी जाने वाली जीवन दायिनी सीवन स्वच्छ व सुंदर रहे, क्योंकि सीवन की छवि राष्ट्र ही नहीं बल्कि अंर्तंराष्टीय स्तर पर जानी जाती है ।
इसके लिए जीवन पुत्र मेहनत कर रहे हैं वह समय-समय पर ऐसी अनूठी पहल कर रहे हैं हाल ही में सभी बने सीवन पुत्रों को संकल्प भी दिलवाया गया था आगे भी संकल्प का कार्यक्रम जारी रहेगा । इन बानो को लगवाने में शिवम पुत्र मुकेश राय का योगदान रहा और साथ ही इन बहनों को बनवाने में प्रमोद राठौर साईं इंटरप्राइजेज ने आर्थिक मदद की

0 Comments