सीहोर। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर सीहोर में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जैन समाज के वरिष्ठजनों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया तो वहीं पालकी में सवार भगवान महावीर की भी पूजा-अर्चना की। इस मौके पर श्री अरोरा ने कहा कि भगवान महावीर के तप और त्याग ने सदैव मानव जीवन का कल्याण किया है। भगवान महावीर स्वामी जी के संदेशों से जहां मनुष्य जीवन का उद्धार हुआ तो वहीं उन्होंने जीवन का मार्ग भी प्रशस्त किया। उनका जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षा हमेशा से मानव जीवन का उद्धार करती रहेगी। इस मौके पर श्री अरोरा ने सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों और जिलेवासियों को भगवान महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर श्री अरोरा मित्र मंडल के सदस्य एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

0 Comments