सीहोर, 27 मार्च, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम बिलकिसगंज, बमुलिया, दोराहा, बिजलोन, बड़नगर, भंडेली एवं चरनाल में जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृक्ष एवं जल स्त्रोतों का पूजन कर जल एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया और ग्रामवासियों को जल और प्रकृति के संरक्षण के प्रेरित किया गया। ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर ने बताया कि इस अवसर पर ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए राहगीरों के ग्राम भंडेली और बमुलिया में चार स्थानों पर जल मंदिर (प्याऊ) भी स्थापित की गई।
0 Comments