विद्यार्थियों की समस्या के निराकरण हेतु अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्रबंधन को सौपा ज्ञापन विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण-अध्यक्ष नीरज राठौर


सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) अध्यक्ष नीरज राठौर के नेतृत्व में विद्याथियों की निम्नलिखित समस्याओं के निराकरण हेतु महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई कि महाविद्यालय की लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। नए भवन में वाटर कुलर की स्थापित कराया जाये। महाविद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाये। लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिये प्रतिदिन पुस्तकें उपलब्ध कराई जाये एवं शोधकार्य की सुविधा के लिए पुस्तकों को नियमित की जाये। नये भवन के सौन्दर्य एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिस दिवार को तोड़ा गया है, उसकी शीघ्र मरम्मत की जावे। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि विद्यार्थियों की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जावे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कॉलेज अध्यक्ष नीरज राठौर (नीलू), नगर मंत्री खुशहाल मोटवानी, रिषिका नाथ, पलक यादव, चंचल राजपूत, शिवांग राठौर, मायक चंदेल, हिमांशु जाटव, नागेश बैरागी, गौतम देशराज, लक्ष समाधिया, किृष राठौर, प्रथम आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments