विश्व कैंसर दिवस पर देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की मानवीय पहल-


विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) – सीएसआर प्रशासन द्वारा फंदा टोल प्लाजा पर एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई। यह स्वास्थ्य शिविर प्रोजेक्ट निरामया के अंतर्गत अपोलो फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें परियोजना प्रमुख श्रीमती स्नेहा झा, परियोजना समन्वयक अय्याज जी, एमबीबीएस मेडिसिन डॉक्टर डॉ. अर्पित भार्गव एवं सीएसआर प्रबंधक श्री उमा शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, रोगों की पहचान, परामर्श एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अपोलो फाउंडेशन टेली-मेडिसिन प्रशासन से संदीप जी, नर्सिंग स्टाफ नरेन्द्र जी, अजय जी, डीबीसीपीएल की टीम एवं अनेक सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे। सीएसआर के अंतर्गत आयोजित यह पहल स्वस्थ समाज, सुंदर समाज और बीमारी-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक, संवेदनशील एवं मानवीय कदम है, जो जन-स्वास्थ्य के प्रति डीबीसीपीएल (वर्टिस) की सामाजिक प्रतिबद्धता और जिम्मेदार सोच को सशक्त रूप से दर्शाती है।


Post a Comment

0 Comments