आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय सीहोर परिसर मे तीन दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट आर.ए.के. प्रोमियर लीग का आयोजन स्थानीय आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय सीहोर पर भूतपूर्व महाविद्यालयीन छात्रों एवं आर.ए.के. एल्युमिनी वेलफेयर एसोशियन



 सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 31 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 के मध्य तीन दिवसीय क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक मैच 10-10 ओवरो का रखा गया है । क्रिकेट प्रीमियर लीग मे कुल छः टीमे हिस्सा ले रही है। फाईनल मे विजेता को प्रथम पुरूस्कार 11000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता को 5500 सह ट्रॉफी से सम्मानित किया जावेगा । प्रथम दिन शुभांरभ कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.आई.एस. तोमर द्वारा लाल फिता काटकर किया। उद्घाटन सत्र मे खेल अधिकारी वैज्ञाानिक डॉ.एक.के. चौधरी, प्र्र्र्रधानवैज्ञाानिक एस.सी. गुप्ता, डॉ.आई.एस. नरूका, डॉ.पियासी, डॉ.गाठिये वैज्ञाानिक लेखराम सहायक प्रध्याापक डॉ.राकेश, इंजी.महेन्द्र जोशी के साथ-साथ महाविद्यालय के बी.एस.सी. कृषि एवं एम.एस.सी. कृषि के छात्र उपस्थित रहे साथ ही आर.ए.के. एल्युमिनी नेलफेयर के आकाश विश्वकार्मा, रामकृष्ण पटेल भी उपस्थित रहे। प्रथम दिन छः टीमों की बीच लीग मैच खेले गये। दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेेले गये जिसमे दोनों टीमे अलाइट वारियर्स (बी.एस.सी. तृतीय वर्ष) एवं दुसरी टीम कैमपसकिंग (बी.एस.सी.द्वितीय वर्ष) द्वारा फाईनल में प्रवेश किया गया। अंतिम दिन दोनों टीम के बीच फाईनलमैच खेला जायेगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कार्यक्रम को सुचारू रूप् से संचालन हेतु महाविद्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों डॉ.दांगी, डॉ.वर्षा धुर्वे, पवन देवेश, निलेश, लालुप्रसाद, सुधीर सिंह आदि की विभिन्न मैचों के संचालन हेतु ड्युटी लगाई गई है ।

टुर्नामेंट के आयोजन मे महादेव राजपूत, निखिल रघुवंशी, दीपक परमार, सुशील जमरा, पुलकित नगीना, कारण पाटीदार एवं अन्य छात्रों की सक्रिय भूमिका रही है



Post a Comment

0 Comments