सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश में सब चंगा सी बताने की कोशिश- राजीव गुजराती


सीहोर। आज मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजरात ने कहा इस बजट में प्रदेश के किसनों, नारी शक्ति, नौजवानों सहित सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को इस बजट में कोई स्थान नहीं दिया। यह जनता के साथ विश्वासघात है। किसनो की आय दुगनी करने और कृषि उपकरण पर जीएसटी समाप्त करने जिसकी मांग किसान काफी लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन इस बजट में इसका कोई प्रावधान नहीं हुआ है और ना ही सरकार ने कोई ठोस आश्वासन दिया है। इस बजट में कर्मचारी और मजदूरों के लिए कुछ खास नहीं है। यह सरकार विकास के नाम पर कर्ज लेकर घी पी रही है, लेकिन आम जनता को कोई फायदा नहीं दे रही है। इस बजट में आम व्यक्ति को राहत नहीं बल्कि आंकड़ों का हेर- फेर है और जुमले की बौछार है। इसलिए यह सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश में सब चंगा सी बताने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments