लुर्द माता कॉन्वेंट सी.सें. स्कूल में रंगारंग माहौल में मनाया विदाई समारोह


सीहोर । लुर्द माता कॉन्वेंट सी.सें. स्कूल, बडियाखेडी, सीहोर में शनिवार को कक्षा 11 वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर छात्रों द्वारा सीनियर छात्रों और शिक्षकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रबंधक प्रभुदास तिर्की, प्राचार्या लिनित देवसी, उपप्राचार्या एवं छात्रों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।विदाई समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमे 12 वीं ए के मिस्टर एलएमसीएस आयुष बुंदेला ,मिसेज़ एलएमसीएस दिशा पवार,

मिस्टर स्पार्क आर्यन मेवाड़ा

और 12 वीं बी की मिसेज़ स्पार्क आकृति सक्सेना रही । तत्पश्चात सभी 12 वीं के छात्रों को भेट स्वरुप स्मृति चिन्ह दिया गया।

इस दौरान प्रबंधक, प्राचार्या, उपप्राचार्या, एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढनें की सलाह दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


Post a Comment

0 Comments