सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के माध्यम से खेलने वाले खिलाड़ियों ने गत दिनों राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में भोपला संभाग की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को गोल्ड मेडल दिलाया है। भोपाल संभाग की टीम ने खेलो एमपी राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में इंदौर के खिलाफ फाइनल में प्रथम स्थान किया र्है। इसमें शहर के युवराज कन्नोजिया और रोहित मालवीय की अहम भूमिका है। दोनों खिलाड़ियों को खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मान किया। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया के अलावा अन्य खेल संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि खेलो एमपी फुटबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भोपाल संभाग की टीम विजेता रही, इसके अलावा बालिका वर्ग की टीम उपविजेता रही। इस टीम में भी शहर के दो बालिका अश्वनी गौर और प्रजांलि वर्मा शामिल थी, इनका भी सम्मान खेल मंत्री श्री सारंग ने करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

0 Comments