राष्ट्रीय फ्लोरोसिस कार्यक्रम अंतर्गत उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक आयोजित


सीहोर, 17 फरवरी, 2026   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया की उपस्थिति में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत RBSK टीम का उन्मुखीकरण एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रुचिरा उइके, डीईआईसी मैनेजर दीनू शर्मा, प्रभारी फ्लोरोसिस कंसल्टेंट डॉ. ललित कुमार शर्मा, लेब टेक्नीशियन सहित समस्त RBSK टीम के चिकित्सा अधिकारी एवं सहयोगी स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Post a Comment

0 Comments