सीहोर, 25 फरवरी 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जनसमस्याओं और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
इसी क्रम में अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायत आमोन और ग्राम पंचायत दोराहा में क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में अनेक विभागों द्वारा नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामवासियों से आवेदन प्राप्त कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि यह अभियान सुशासन, पारदर्शिता और जनहित में त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक समयबद्ध रूप से पहुंचाना है। यह “संकल्प से समाधान” अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चार चरणों में संचालित किया जा रहा है।
.jpeg)
0 Comments