सीहोर: स्वस्थ जीवन शैली के लिए 'आरोग्य भारती' द्वारा विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम कल लाइफ स्टाइल विशेषज्ञ सतीश जी मंत्री सीहोर में सिखाएंगे स्वस्थ जीवन शैली के गुर


सीहोर। 'स्वस्थ व्यक्ति-स्वस्थ परिवार, स्वस्थ ग्राम-स्वस्थ राष्ट्र' के संकल्प के साथ आरोग्य भारती जिला सीहोर द्वारा कल, 3 जनवरी (शनिवार) को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। "स्वस्थ जीवन शैली" विषय पर आधारित यह कार्यक्रम शहर के हॉगवॉर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होगा।

लाइफस्टाइल स्पेशलिस्ट देंगे मंत्र

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खान-पान और तनाव के कारण लोग तेजी से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसी समस्या के समाधान हेतु प्रसिद्ध लाइफस्टाइल स्पेशलिस्ट श्री सतीश जी मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वे उपस्थित जनसमूह को बताएंगे कि कैसे केवल अपनी आदतों में सुधार कर हम बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।


इन बीमारियों के बचाव पर रहेगा जोर


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को जीवन शैली रोगों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के तरीके बताना है। मुख्यत ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप), डायबिटीज (मधुमेह), हार्ट डिजीज (हृदय रोग) मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों को कैसे जीवन शैली सुधारकर खत्म किया जा सकता है।


कार्यक्रम हॉगवॉर्ट्स इंटरनेशनल स्कूल, सैकड़ा खेड़ी रोड सीहोर में 3 जनवरी, शनिवार को प्रातः 09:30 बजे से रखा गया है।


आरोग्य भारती के जिला संयोजक डॉक्टर गगन नामदेव एवं गिरिराज मित्र मंडल ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पधारकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।


Post a Comment

0 Comments