सीहोर। छठवा सीहोर मेडिसिन अपडेट सम्मेलन आगामी दिनांक 11 जनवरी को होटल क्रेसेंट, सीहोर में आयोजित होने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक सम्मेलन में सीहोर, राजगढ़, देवास और शुजालपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 150 चिकित्सक भाग लेंगे। यह सम्मेलन क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धन और अनुभव साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा।
सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ. हीरा दलोद्रिया हैं। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. आर. के. वर्मा एवं डॉ. बी. के. चतुर्वेदी कार्य कर रहे हैं, वहीं वैज्ञानिक सचिव की जिम्मेदारी डॉ. विवेक सक्सेना निभा रहे हैं।
सम्मेलन का वैज्ञानिक कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं व्यावहारिक रखा गया है। कार्डियोलॉजी विषय के प्रमुख फैकल्टी में डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. विवेक कान्हारे, डॉ. निखिल पेंडसे, डॉ. विकास गोयल, डॉ. शशांक दीक्षित एवं डॉ. सुमित भटनागर शामिल हैं।
न्यूरोलॉजी विभाग से डॉ. संदेश खंडेलवाल, डॉ. अंशुल सिंह, डॉ. मेघना पवार, डॉ. मनीष शाक्य एवं डॉ. राहुल जैन अपने व्याख्यान देंगे।
मेडिसिन विषय के प्रमुख वक्ताओं में डॉ. रमेश भार्गव, डॉ. गोपाल बाटनी, डॉ. डी. पी. सिंह, डॉ. नर्मदा पटेल, डॉ. भूपेंद्र रात्रे, डॉ. प्रॉमिस जैन, डॉ. मनु गुप्ता एवं डॉ. अनुव्रत भटनागर शामिल हैं।
एंडोक्राइनोलॉजी से डॉ. संदीप जुल्का, डॉ. हर्षा पामनानी एवं डॉ. अपूर्वा सुरान, तथा डायबिटीज़ क्षेत्र से डॉ. उमेश मसंद एवं डॉ. संदीप जाज्न मार्गदर्शन देंगे।
इसके अतिरिक्त पल्मोनोलॉजी से डॉ. लोकेन्द्र दवे, डॉ. दक्ष शर्मा एवं डॉ. प्रखर अग्रवाल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी से डॉ. पियूष जैन एवं नेफ्रोलॉजी से डॉ. चेतना भाग लेंगी।
स्त्री रोग विशेषज्ञों में डॉ. श्रेष्ठा सक्सेना, डॉ. रिन्सी रोश एवं डॉ. रुखमणी गुलेरिया प्रमुख हैं। सम्मेलन के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. संजय मंडलोई (शुजालपुर), डॉ. चर्चिल मेहता (नरसिंहगढ़), डॉ. बी. बी. शर्मा (इछावर), डॉ. अर्चना सोनी (आष्टा) एवं श्री धर्मेंद्र भदौरिया (पचोर) हैं।
यह सम्मेलन वर्ष 2025 की नवीनतम चिकित्सा जानकारियों को साझा कर चिकित्सकों की क्लिनिकल प्रैक्टिस को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

0 Comments