सीहोर। अध्यक्ष चैम्पियन ट्राफी टेनिबाल प्रतियोगिता स्थानीय पीजी कालेज ग्राऊंड पर माँ अन्नुपूर्णा टेन्ट हाऊस द्वारा कराई जा रही टेनिसबाल प्रतियोगिता अध्यक्ष चेम्पियन ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक 20 टीमें खेल चुकी है। पुरुषोत्तम राय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज का पहला सेमिफायनल सुबह 9 बजे एवं दूसरा सेमिफायनल 11:30 बजे होगा। वहीं फायनल मैच दोपहर 2 बजे से खेला जावेगा।
सभी खिलाडिय़ों को पुरुषोत्तम राय, अनिल राठौर, बकारा, विक्की यादव, सुमित राय, शिव, गोल्डी, जे.पी.तुषार राय व राजेश ने शुभकामनाऐं दी है।

0 Comments