ओलंपियाड परीक्षा आयोजित


सीहोर।जिला स्तरीय ओलंपियाड परीक्षा 2026 जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। ओलंपियाड परीक्षा शासकीय छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मानसिक रूप से तैयार करना ताकि भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में शासकीय स्कूल के छात्र छात्राएं सफल हो सके।आज ओलंपियाड परीक्षा कक्षा 2 एवम 3 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित , कक्षा 6 से 8 तक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत की परीक्षा आयोजित की है।परीक्षा तीन शिफ्ट में थी कुल 481 विद्यार्थियों में से 382 विद्यार्थी उपस्थित रहे।जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय से ए.पी.सी.लखन माहेश्वरी,ए.पी.सी सुरेंद्र यादव,  

विकास खंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, बीआरसीसी अशोक वर्मा,बी.ए.सी. हेमलता सेंगर, अमिता आहूजा, जी.आर.विश्वकर्मा,बी.ए.सी जितेंद्र कर्मोदिया , राकेश केलोदिया द्वारा अवलोकन किया गया।शासकीय स्कूल के विद्यार्थी जो तीनों विषय में चयनित होकर परीक्षा में शामिल हुए । उन्हें प्रमाणपत्र दिया तथा तथा उनके पालकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

  


Post a Comment

0 Comments