मीना समाज सेवा संगठन का तहसील स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न संगठित होकर ही किया जा सकता है, समाज का उत्थान- रामनिवास रावत


सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के दोराहा में मीना समाज सेवा संगठन द्वारा सोमवार, 29 दिसम्बर को तहसील स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं मीनेष भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनिवास रावत, मानसिंह रावत, महेंद्र सिंह मीणा, पूर्व एसडीओपी भगवान सिंह मीणा भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर मीणा, प्रेम किशोर मीणा, ब्रजकिशोर मीना, नारायण सिंह सरपंच सोठी, अमर सिंह मीणा कोलू खेड़ी, परमानंद चेयरमेन, मोहन सिंह मीणा, सरपंच दशरथ सिंह मीणा, सरपंच सौदान सिंह मीणा, सरपंच पर्वत सिंह मीणा, सरपंच रमेश मीणा, गंगा प्रसाद पटेल, राकेश मीणा, सरपंच अजीत सिंह मीणा, सरपंच पप्पू, सरपंच अजय सिंह मीणा, सरपंच अशोक मीणा, सरपंच बालकृष्ण मीणा, सुनील मीणा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम आयोजक मीना समाज सेवा संगठन से जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल एवं विष्णु मीणा द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पहारों एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। जिला मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रामनिवास रावत प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन के द्वारा सभी सामाजिक बन्धुओं से संगठित होकर समाज के उत्थान की बात कही, साथ ही उन्होने आव्हान किया गया कि आगामी 4 जनवरी 2026 को अधिक से अधिक संख्या में मीना समाज के लोग रविंद्र भवन भोपाल पहुंचकर प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार विष्णु मीणा ने व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments