जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर


सीहोर, 19 दिसंबर, 2025  प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल कार्यक्रम के तहत सीहोर में संचालित हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रिकल एवं हेल्थकेयर कौशल्य विकास प्रशिक्षण केंद्र पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया और सेंटर का निरीक्षण भी किया।

 कार्यक्रम में आईटीसी स्टेट टीम के श्री मनीष बक्शी द्वारा आईटीसी द्वारा सीहोर जिले में संचालित बहुउद्देशीय सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम में अपने कार्य अनुभव भी सांझा किए। इस अवसर पर श्री ओपी कुशवाह, श्री राजेश परमार सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments