सीहोर, 10 दिसंबर, 2025 प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” लगातार बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसके योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को 1500 रूपये प्रतिमाह की राशि उनके खाते में अंतरित की जा रही है। योजना के माध्यम से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता ने महिला शक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाओं को न केवल नियमित सहायता मिल रही है, बल्कि वे अपने परिवार, बच्चों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं में भी अधिक आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं।
सीहोर की फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी श्रीमती दीपा सिलावट बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहले स्वयं की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें परेशानी होती थी और अक्सर दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन योजना लागू होने के बाद उन्हें आर्थिक मजबूती मिली और वे स्वयं की रोजमर्रा की आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। दीपा सिलावट कहती हैं कि नियमित आर्थिक सहायता से उनके घर की व्यवस्था में स्थिरता आई है और बच्चों की शिक्षा में भी वे सहयोग कर पा रही हैं। उनका कहना है कि यह योजना न केवल आर्थिक लाभ देती है बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ाती है।
प्रदेशभर में इस योजना ने लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आज महिलाओं के सशक्तिकरण का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। यह केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि महिलाओं की गरिमा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण की एक महत्वपूर्ण पहल बन गई है। इस योजना के लिए श्रीमती दीपक सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

0 Comments