म प्र शिक्षक संघ जिला इकाई सीहोर की बैठक संपन्न हुई

 


मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला सीहोर की जिला कार्यकारिणीके सभी पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सीहोर में दोपहर 1:00 बजे संपन्न हुई, जिसमें सभी ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे बैठक में निम्न बिंदुओं पर सहमति बनी ।

 प्रत्येक विकासखंड में मंडल रचना पूर्ण कर संयोजक एवं सहसंयोजक की नियुक्ति की गई, हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ योजना हेतु एक संयोजक एवं दो सहसंयोजक की भी नियुक्ति की गई ।

हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान के सफल आयोजन के लिए समस्त प्राचार्य एवं प्रधान अध्यापक को धन्यवाद ज्ञापित

 करने हेतु कार्यक्रम की योजना की रूपरेखा बनाते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने का कार्यक्रम रखा गया ।

कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम आयोजन की योजना संगठन के सभी पदाधिकारी को प्रत्येक विद्यालय में कर्तव्य बोध मनाने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को निर्देशित किया गया इसी प्रकार संगठन मंत्री एवं सह संगठन मंत्री जिला एवं ब्लॉक की नियुक्ति का प्रस्ताव भी तैयार किया गया आज की बैठक में प्रांतीय सचिव अनिल सिंह मुक्तावत एवं हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ के प्रभारी डॉ. विनय सिंह चौहान जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला सचिव जीतेन्द्र सिंह राठौर,जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र यादव एवं समस्त जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे प्रमुख रूप से भैरों सिंह शाक्य,पवन त्यागी, लोकेश उपाध्याय,अनिल गंगवार, सतीश गौर ,रूप सिंह वर्मा ,अजय कुमार शर्मा ,श्रीमती अर्चना द्विवेदी, एकलव्य चाहर उपस्थित रहें समस्त बिंदुओं पर चर्चा उपरान्त आज का जिला कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बैठक के अंत में श्रीमती अर्चना द्विवेदी द्वारा आभार प्रकट किया गया।


Post a Comment

0 Comments