सीहोर- अखिल भारतीय जाट महासभा सीहोर द्वारा एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम सीहोर के मोर गार्डन में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी युवा प्रदेश सचिव पत्रकार धनंजय जाट ने बताया कि जब कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर, महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या गोदारा, युवा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा पहुंचे तो जाट महासभा सीहोर द्वारा आतिशबाजी कर ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा करते हुए भव्य रूप से अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा वीर तेजाजी महाराज के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। इसी के साथ वीर तेजाजी महाराज की महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ तेजाजी महाराज के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। तत्पश्चात महिला ईकाई जिला अध्यक्ष श्रीमती सविता नारायण जाट नगर अध्यक्ष राजू जाट महेश जाट अर्जुन पटेल अंबाराम आष्टा भागीरथ पचार, राजेश पटेल, मुकेश भीचर, जयप्रकाश दुक्तावा, रामकिशोर मुन्दीयाडा़ भैरुदा, प्रीतम सिंह श्याम सिंह श्यामपुर, गणेश जाट,बलराम जाट सीहोर बाबूलाल महेश बालाजी ईछावर एवं समस्त जाट महासभा सीहोर द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर साफा बांधकर जाट समाज की धर्म पटिका डालकर भव्य स्वागत किया गया। इसी के साथ अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश द्वारा सीहोर जिलाध्यक्ष के पद पर देवीलाल बेड़ा धोलपुर को नियुक्त गया किया गया। इसी के साथ हरदा जिला अध्यक्ष कमल मुहवाल सोलतलाई, हरदा युवा जिला अध्यक्ष अनिल डुडी आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष नारायण जाट महिला इकाई आष्टा अध्यक्ष सीमा अनिल जाट आदि की भी नियुक्ति कर नियुक्ति पत्र सौंपे गये। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष विलास पटेल समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जाट समाज बहुत बुद्धिजीवी होते हैं, अगर जाट ठान ले तो फिर उस काम को पूरा किए बिना नहीं रहता। वही राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचौर ने कहा कि समाज के युवा वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन लेकर व्यवसाय पढ़ाई लिखाई एवं राजनीति एवं अन्य क्षेत्रों में आगे आकर समाज का नाम रोशन करें। इसी के साथ महिला प्रदेश अध्यक्ष अजुध्या जी गोदारा द्वारा घूंघट प्रथा पूर्ण रूप से बंद हो इस पर जोर दिया उन्होंने कहा कि बहन बेटियों बहू को एक समान रूप से अधिकार देवें और उन्हें पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाएं। वही युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज समाज की युवा पीढ़ी खेती एवं व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आ रहें आज बड़ी संख्या में समाज के युवा विभिन्न शासकीय विभागों पदस्थ रहते हुए अपनी सेवा दे रहे हैं। इसी के मंचासीन उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने उपस्थित समाज जन को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन एवं युवजन उपस्थित हुए। आभार भागीरथ जी प्रचार द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन नारायण जाट ब्लॉक अध्यक्ष आष्टा द्वारा किया गया।

0 Comments