एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या में पधारे वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय


सीहोर। स्थानीय श्रीराम कॉलोनी के खेल प्रांगण में भव्य खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में सिद्धपुर की श्याम दीवानी भजन गायिका ममता गुप्ता, माँ चामुंडा की नगरी देवास से नीलम जायसवाल, बुरहानपुर से खुशबू चौकसे एवं कालापीपल से भजन गायक मोहित जोशी देर रात तक बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। एक शाम खाटू श्याम के नाम भजन संध्या अखिल भारत वर्षीय हैहय कलचुरी महासभा सीहोर के जिला अध्यक्ष कुमेर सिंह जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर रखी गई। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सन्नी महाजन हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज सीहोर कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया, कोषाध्यक्ष परमानंद राय ,उपाध्यक्ष मोर सिंह जायसवाल, राजेश जायसवाल ,डॉ विजेंद्र जायसवाल ,इछावर जनपद उपाध्यक्ष शंकर लाल जायसवाल, लक्ष्मण सिंह चौकसे, आष्टा तहसील कल्चुरी समाज अध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल, सिद्धनाथ सिंह जायसवाल, सुरेंद्र राय, ,वार्ड पार्षद मुकेश मेवाडा, राहुल राय सहित कई लोग उपस्थित रहे ।सभी ने कुमेर सिंह जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर समिति के शैलेंद्र जायसवाल एवं रिंकू जायसवाल ने स्वागत किया। साथ ही साहित्य परिषद ने सभी भजन गायको और कलाकारों का सम्मान अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र भेंट कर किया ।अंत में कार्यक्रम का आभार अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के जिला महामंत्री डॉ. विजेंद्र जायसवाल ने माना ।


Post a Comment

0 Comments