कांग्रेस कार्यालय में मनाया स्थाना दिवस वरिष्ठ नेता विष्णु प्रसाद राठौर ने किया झण्डा वन्दन, दी शुभकामनाऐं कार्यकर्ताओं ने डॉ.अंबेडकर उपवन में किया श्रमदान


सीहोर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कार्यालय न्यू बस स्टैंड सीहोर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ। इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु प्रसाद राठौर द्वारा झंडा वंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और महात्मा गांधी अमर रहे हैं के गगन भेदी नारे लगाए एवं मीठाई का वितरण किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि 140 साल पहले शुरू हुई एक यात्रा जो सिफऱ् एक पार्टी की नहीं, एक विचार, एक संघर्ष और एक सपने की यात्रा है। कांग्रेस का जन्म उस दौर में हुआ जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था। यहीं से आज़ादी की चेतना जगी, यहीं से सत्य, अहिंसा और बलिदान की राजनीति ने आकार लिया। महात्मा गांधी का नेतृत्व, नेहरू, पटेल, आज़ाद, बोस जैसे असंख्य सेनानियों का त्याग और लाखों गुमनाम कार्यकर्ताओं का संघर्ष, इसी कांग्रेस ने आज़ादी की नींव रखी। आजादी के बाद भी यह यात्रा रुकी नहीं। संघर्ष जारी है, क्योंकि भारत अभी भी बन रहा है।

संविधान से लेकर लोकतंत्र तक, संस्थाओं से लेकर सामाजिक न्याय तक, देश के निर्माण की बुनियाद कांग्रेस के विचारों से ही खड़ी हुई। गलतियाँ भी हुईं, बहसें भी हुईं,लेकिन देश पहले रहा, यही कांग्रेस की पहचान रही। 140 साल बाद भी, यह सिफऱ् इतिहास नहीं, जि़म्मेदारी है। आज़ादी की रक्षा की, अब लोकतंत्र और संविधान को बचाने की बारी है।

कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के सम्मान में टाउन हॉल के समीप स्थित डॉ.अम्बेडकर उपवन पहुंचकर सभी साथियों के साथ श्रमदान किया। बाबा साहेब उपवन में लंबे समय से चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ था और गाजर घास बहुत तदात में उग रही थी। और पूरे परिसर को पूरी तरह साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, नईम नवाब, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र पहलवान, सुरेश बाबु राठौर, डॉ.अनीस खान, सुनील दुबे, रामायण प्रसाद शुक्ला, हफीज चौधरी, दिनेश भेरवे, नरेन्द्र खंगराले, मनोज पटेल, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, विनीत गोयल, ममता शर्मा, मानू शर्मा, सुमित नर्रे, मनीष मेवाड़ा, तनष्कि त्यागी, लक्की सक्सेना, नितिन उपाध्याय, सुयश तोमर, अनुभव सेंगर, ब्रजेश पाटिदार, दीपक सोनकर, जतिन परमार, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित 


Post a Comment

0 Comments