अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का प्रांत अधिवेशन डबरा में संपन्न हुआ।


सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मध्यभारत प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन दिनांक 14, 15 एवं 16 दिसंबर को डबरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, विशेषकर शैक्षणिक एवं एकेडमिक विषयों को केंद्र में रखकर गंभीर चर्चा हुई। अधिवेशन के दौरान शिक्षा से संबंधित तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य वर्तमान शैक्षणिक चुनौतियों का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण, राष्ट्रहितकारी एवं विद्यार्थी हितैषी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। प्रस्तुत प्रस्तावों को आगे की शैक्षणिक नीतियों एवं विषयों में सम्मिलित करने हेतु सरकार के समक्ष विद्यार्थी परिषद अपनी मांग प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर अधिवेशन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राध्यापक रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक चेतना, वैचारिक स्पष्टता एवं आगामी दायित्वों के प्रति संकल्प और अधिक सुदृढ़ हुआ। प्रांत अधिवेशन में सीहोर जिले की संगठनात्मक घोषणाएं भी की गईं, जिनमे जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ,विभाग छात्रा प्रमुख सुश्री पलक यादव प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रा. शैलेंद्र राजपूत, रजत सोनी, आदि शर्मा, सुश्री चंचल राजपूत बनाए गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह विश्वास व्यक्त करती है कि नवघोषित दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थी एवं राष्ट्रहित में प्रभावी कार्य करेंगे।


Post a Comment

0 Comments