सीहोर। आदिवासी नेता और राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। जनजातीय संस्कृति के संरक्षक और राष्ट्र की आजादी हेतु संघर्ष कर कुर्बानी देने वाले महान योद्धा बिरसा गुण्डा को उनकी जन्म-जयंती पर याद कर नमन किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स, महिला गोर्चा, युवा संघ सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने सामूहिक रूप से बिरसा मुण्डा की जयंती धूमधाम से मनाई। मीडिया संघ सीहोर के संरक्षक के.जी. बैरागी ने मुण्डा के व्यक्तित्व व कृतित्व की सराहना की। अ.जा.ज.पि.वर्ग अल्प संख्यक कल्याण परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र खंगराले जाटव ने बताया कि बिरसा मुण्डा ने आदिवासी वर्ग की जमीन की सुरक्षा के लिये संघर्ष किया और अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल बजाया । महिला मोर्चा की ओर से प्रेमलता शैल ने मुण्डा को अधिकारों के लिये आन्दोलन करने वाले प्रणेता बताया। जिला पेंशनर संघ सीहोर के अध्यक्ष रवीन्द्र बांगरे ने कहा कि बिरसा मुष्ण ने नशाखोरी, अंधविश्वास, पाखण्ड और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की और स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान दिया। सीहोर जिला अजाक्स अध्यक्ष एच. एस. निमजे ने उन्हें महान समाज सुधारक बताया। इस अवसर पर ग्राम झरखेड़ा सीहोर स्थित सरदार पटेल हायर सेकेण्डरी स्कूल की संचालक शैल निधि, रवीन्द्र बांगरे उत्कृष्ट विद्यालय की सहायक शशि नकारिया, पी.एच.डी. स्कालर कैलाश वासनिक इंदौर, एम.के. राजौरिया अवर सचिव मंत्रालय भोपाल। श्रमजिवी पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष महेश कुमार, किशोर कुमार बालाघाट, गौरीशंकर बांगरे भिलाई, निजय कुमार संधू भोपाल, बालकदास नागपुर सहित कई प्रबुद्ध वर्ग मे लोग शामिल थे।

0 Comments