69 वी राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंशुल मण्डलोई ने जीता स्वर्णपदक


सीहोर। 69 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 31 अक्टुबर तक इन्दौर में आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर के छात्र अंशुल मण्डलोई ने वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 71 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जीत कर राष्ट्रीय स्तर के लिये अपना स्थान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, जिला क्रीड़ा अधिकारी अताउल्लाह खान, प्राचार्य आवासीय आलोक शर्मा, सहायक संचालक सलौनी शर्मा, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर, कोच शैलेन्द्र चौहान, जिला योग प्रभारी मनोज कुमार व्यास, माधव यादव, अंकुर शर्मा, महेन्द्र बाथम, प्रभात मेवाड़ा आदि ने बधाई प्रेषित की है।


Post a Comment

0 Comments