सीहोर। सीहोर जिले के लिए गौरव का क्षण है कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की वरिष्ठ स्वयंसेवक शिवानी प्रजापति का चयन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महत्त्वपूर्ण योजना मां तुझे प्रणाम के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा के अनुभवात्मक अध्ययन दौरे के लिए किया गया है। यह चयन राज्य के युवा स्वयंसेवकों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन और सेवा भाव के आधार पर किया जाता है।
शिवानी प्रजापति दिनांक 18 से 22 नवंबर तक राजस्थान के जैसलमेर जिले स्थित लोंगेवाला अंतरराष्ट्रीय सीमा का भ्रमण करेंगी। यह वही ऐतिहासिक सीमा क्षेत्र है, जहाँ 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना ने अभूतपूर्व वीरता और रणनीति का परिचय दिया था। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं को देश की सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था, सैन्य जीवन, और राष्ट्र सेवा की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना है, ताकि उनमें देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण की भावना और मजबूत हो सके।
यात्रा के दौरान शिवानी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात करेंगी, उनकी दिनचर्या, चुनौतियों और जिम्मेदारियों को समझेंगी। साथ ही उन्हें सीमा क्षेत्र की सामरिक गतिविधियों, सुरक्षा प्रबंधन और आधुनिक तकनीकी उपकरणों की जानकारी प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा।
शिवानी के चयन से सीहोर जिले के एनएसएस समुदाय में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक अमित शर्मा, अशीष मेवाड़ा, आदित्य गौर, यशराज चौहान सहित सभी स्वयंसेवकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ दी हैं। सभी का कहना है कि शिवानी का यह चयन जिले और संस्था के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य युवा भी प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री की माँ तुझे प्रणाम योजना लगातार युवाओं को राष्ट्र प्रेम से जोडऩे का कार्य कर रही है, और शिवानी प्रजापति इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यह अनुभव उनके कैरियर और व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत शिवानी प्रजापति करेंगी अंतरराष्ट्रीय सीमा का अनुभवात्मक दौरा। मुख्यमंत्री की माँ तुझे प्रणाम योजना लगातार युवाओं को राष्ट्र प्रेम से जोडऩे का कार्य कर रही है, और शिवानी प्रजापति इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यह अनुभव उनके कैरियर और व्यक्तित्व विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

0 Comments