रविवार को मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के हितों के सरंक्षण के लिये 23 नवम्बर 2025 को ऐतिहासिक साधारण सम्मेलन का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है । राज्य स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि संतोष वर्मा आई. ए. एस. मध्यप्रदेश शासन व कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष अजाक्स तथा अध्यक्षता इंजी. एस. एल. सूर्यवंशी महासचिव अजाक्स ने की । सभा को अन्य जिलों से आये जिला अध्यक्षों ने संबोधित किया ।महिला विंग अध्यक्ष निर्मला पाटिल, भोपाल संभागीय अध्यक्ष बंशीलाल धनवाल , संभागीय उपाध्यक्ष रविंद्र बांगरे ,सीहोर कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल मालवीय , एच. एस. निमजे , सुंदर लाल हिंडोलिया , एन. पी. नागेश , कमल सिंह मालवीय ने राज्य स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने हेतु विचार प्रस्तुत किये ।

0 Comments